Vivek Oberoi Net Worth 2025:बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का नाम जब भी लिया जाता है, ज़्यादातर लोग उन्हें फिल्मों से ही जोड़ते हैं। लेकिन सच यह है कि उनकी असली पहचान सिर्फ एक अभिनेता की नहीं, बल्कि एक सफल उद्यमी (Entrepreneur) की भी है। एक समय पर जिनकी फिल्मी करियर रफ्तार पकड़ नहीं सका, वही विवेक आज 1200 करोड़ रुपये की बिज़नेस एम्पायर खड़ा करने में कामयाब हुए हैं।
पिता से सीखे बिज़नेस के सबक

विवेक ओबेरॉय के पिता और मशहूर अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने उन्हें हमेशा मार्गदर्शन दिया, लेकिन आर्थिक मदद कभी नहीं की। विवेक खुद बताते हैं कि बचपन से ही उनके पिता उन्हें बिज़नेस और अर्थशास्त्र के बारे में सिखाते थे। दस साल की उम्र से ही वे छोटे-छोटे प्रोडक्ट लेकर उन्हें बेचने की प्रैक्टिस करते थे। यह अभ्यास उनके लिए आने वाले समय में बड़ी सीख साबित हुआ।
स्टॉक मार्केट और रियल एस्टेट में शुरुआती कदम
किशोरावस्था में ही विवेक का रुझान स्टॉक मार्केट और रियल एस्टेट निवेश की ओर बढ़ा। उन्होंने खुलकर बताया कि 19 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली कंपनी के लिए 3 मिलियन डॉलर जुटा लिए थे और उसे 23 साल की उम्र तक बेच भी दिया। यही नहीं, वे अब तक भारतीय शेयर बाजार में 9 कंपनियों को पब्लिक कर चुके हैं और 4 और कंपनियों को लाने की तैयारी में हैं।
बॉलीवुड से बिज़नेस तक का सफर
2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले विवेक ने साथिया जैसी फिल्मों से पहचान तो बनाई, लेकिन फिल्मी करियर लंबा और स्थायी नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने इस कमी को बिज़नेस के ज़रिए पूरा किया और साबित किया कि सफलता केवल एक रास्ते से नहीं मिलती।
visit our Blog :Saaniya Chandhok Net Worth: मुंबई की बिज़नेस क्वीन और अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर
विवेक ओबेरॉय के बिज़नेस वेंचर्स
विवेक आज कई बड़े बिज़नेस का हिस्सा हैं। दुबई में उनकी रियल एस्टेट कंपनी BNW Real Estate Developers लग्ज़री प्रॉपर्टी सेक्टर में बड़ी पहचान रखती है। इसके अलावा, उन्होंने Solitario नाम की लैब-ग्रोउन डायमंड ब्रांड की भी शुरुआत की है।
इसके साथ ही विवेक Impresario Global (ग्लोबल ब्रांड एक्सेलेरेटर), Rutland Square Spirits (जिन ब्रांड) और ReadyAssist (व्हीकल केयर प्लेटफॉर्म) में भी निवेश कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक स्कॉटिश स्पिरिट्स कंपनी में 21% हिस्सेदारी भी खरीदी है।
दुबई में नई पहचान

कोविड-19 महामारी के बाद विवेक ने दुबई को अपना नया ठिकाना बनाया। वहां उन्होंने अपने बिज़नेस को और मज़बूत किया और अब वे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर अपने वेंचर्स को आगे बढ़ा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। लेखक या प्रकाशक किसी भी वित्तीय आंकड़े की सटीकता की पुष्टि नहीं करता।
FAQ
विवेक ओबेरॉय की नेट वर्थ कितनी है?
1200 करोड़
विवेक ओबेरॉय ने बिज़नेस करना कब शुरू किया?
19 साल