Vidhu Vinod Chopra Net Worth 2025: करियर, फैमिली, आने वाली फिल्में और लग्ज़री लाइफस्टाइल

vidhu vinod net wort

Vidhu Vinod Chopra Net Worth 2025:भारतीय सिनेमा में अगर किसी ऐसे फिल्ममेकर का नाम लिया जाए जिसने कहानियों को सिर्फ पर्दे पर नहीं उतारा बल्कि उन्हें जीया भी है, तो उनमें से एक नाम है विदhu विनोद चोपड़ा। उनकी फिल्में केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन के संघर्ष, भावनाओं और समाज की हकीकत को भी बखूबी दिखाती हैं। आज हम आपको उनकी नेट वर्थ, करियर, फैमिली, लाइफस्टाइल और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कौन हैं विदु विनोद चोपड़ा?

Vidhu Vinod Chopra Net Worth 2025

विदु विनोद चोपड़ा का जन्म 5 सितंबर 1952 को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में एक हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम लाला दीनानाथ चोपड़ा और मां का नाम शांति देवी महालक्ष्मी था। 1990 में कश्मीर में हुए विवादों के कारण उनका परिवार वहां से बाहर चला गया। उनका परिवार मूल रूप से ब्रिटिश इंडिया के पेशावर से ताल्लुक रखता था।

प्रसिद्ध फिल्ममेकर रामानंद सागर उनके सौतेले भाई थे। बचपन से ही कला और कहानी कहने का शौक रखने वाले विदु ने सर परशुरामभाऊ कॉलेज, पुणे से B.A. की पढ़ाई पूरी की और फिर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे से फिल्म कोर्स किया।

विदु विनोद चोपड़ा की नेट वर्थ

2025 के जून महीने तक विदhu विनोद चोपड़ा की अनुमानित नेट वर्थ लगभग $30 मिलियन (भारतीय रुपये में लगभग 250 करोड़ रुपये) मानी जाती है। उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत उनकी फिल्मों की कमाई, प्रोडक्शन हाउस और अन्य वेंचर्स हैं।

कौन-कौन सी चीजें बढ़ाती हैं उनकी नेट वर्थ?

विदु विनोद चोपड़ा का नाम इंडस्ट्री के सफलतम फिल्ममेकर्स में शुमार है। उनके पास Beverly Hills में एक लग्ज़री घर है जो मशहूर Beverly Hills Hotel के ठीक सामने है। इसके अलावा, भारत में भी उनके पास प्रॉपर्टीज़ हैं।

उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस Vinod Chopra Films (1985) इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुका है। इसके अलावा, वे Creative Ideas नाम का एक कपड़ों का ब्रांड भी चलाते हैं।

कार कलेक्शन की जानकारी पब्लिक डोमेन में ज्यादा उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक बार अमिताभ बच्चन को ₹4.5 करोड़ की Rolls Royce Phantom गिफ्ट की थी।

Visit our Blog:Shubman Gill Net Worth 2025: लग्ज़री कारों, घर और बिजनेस से करोड़ों की कमाई

करियर और फिल्मों का सफर

विदु विनोद चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में बनाई गई शॉर्ट फिल्म ‘Murder at Monkey Hill’ से की, जिसने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और गुरु दत्त मेमोरियल अवॉर्ड दिलवाया। इसके बाद उन्होंने ‘An Encounter with Faces’ नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई।

धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दीं जैसे –
मुन्‍ना भाई सीरीज, 3 इडियट्स, पीके, संजू और हाल ही में 12th Fail।उनकी फिल्में केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं रहीं बल्कि लोगों के दिलों को भी छू गईं।

आने वाली फिल्में

12th Fail (2023) की अपार सफलता के बाद विदhu विनोद चोपड़ा अपनी नई फिल्म ‘Zero Se Restart’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 12th Fail के निर्माण के दौरान आए संघर्षों और उस सफर की कहानी होगी। खुद विदु कहते हैं:

“Zero Se Restart सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि उस जज़्बे की कहानी है, जिसने हमें हार मानने नहीं दी। यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए है जिन्होंने कभी अपने सपनों के लिए दुनिया की राय के खिलाफ जाकर मेहनत की है।”

रोचक तथ्य और विवाद

Vidhu Vinod Chopra Net Worth 2025

विदु विनोद चोपड़ा का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। एक समय ऐसा भी था जब उनके पास डॉक्टर की फीस देने के लिए ₹5 तक नहीं थे। उनके भाई ने उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया और उन्हें FTII, पुणे भेजा।

वह बचपन से जानवरों के प्रेमी रहे हैं और अपने घर में पालतू कुत्ते रखते हैं। उनकी फिल्म ‘शिकारा’ (2020) उनकी मां की आखिरी इच्छा पर बनी थी, जो कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती है।

डिस्क्लेमर:
यह जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। आंकड़ों की सटीकता समय के साथ बदल सकती है। यह लेख केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

FAQ

Vidhu Vinod Chopra की नेट वर्थ कितनी है?

250 करोड

Vidhu Vinod Chopra आगली Film?

zero Se start